/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/345-2025-08-26-00-19-51.jpeg)
ब्राह्मण महासभा भारतवर्ष के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का किया गया स्वागत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत जनपद शाखा रामपुर के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा के द्वारा एक मासिक बैठक का आयोजन सिविल लाइंस स्थित नवतारा रेस्टोरेंट में 4:30 बजे से शाम 6:20 बजे तक किया गया। जिसमें राष्ट्रीयकार्यकारिणी की बैठक से वापसी में लौटते हुए प्रांतीय अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने अपने सहयोगीयों प्रांतीय संगठन मंत्री पंडित जेपी दीक्षित, प्रांतीय महामंत्री पंडित योगेश कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंडित रामकृपाल शर्मा सहित प्रतिभाग किया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/456-2025-08-26-00-20-44.jpeg)
जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित अतिथियों का माल्यार्पण करके सुंदर पुष्प गुच्छ भेंटकर राम नामी पटका पहना कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिला अध्यक्षा मृदुल शर्मा महामंत्री श्वेता शर्मा तथा कोषाध्यक्ष मधु शर्मा को मनोनीत पत्र देकर पूरी कार्यकारिणी को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने कहा कि आज महिलाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग समाज के सुधार में प्रयोग करने की आवश्यकता है। माता के रूप में महिलाओं का सदैव ही विशेष योगदान रहा है। माता रूपी शक्ति ने भक्त प्रहलाद, ध्रुव तथा भगवान राम तथा भगवान कृष्ण को भी जन्म देकर के समाज पर बहुत बड़ा उपकार किया था। नारी की कोख से ही सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर उत्पन्न हुए थे। जिसके लिए इतिहास गवाह है। यदि नारी शक्ति चाहे तो समाज को नई दिशा देने में बहुत बड़ी अपनी भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने कहा है कि आज समाज में नवयुवक और नवयुवतियों के विवाह को लेकर बड़ी असमंजस की स्थिति है। इसलिए ब्राह्मण महासभा घर-घर जाकर के एक सर्वे करेगी उसमें जो युवक युवतियों विवाह योग्य हैं उनका एक बायोडाटा तैयार करेंगे। जिसको बाद में परिवारों को एकत्रित करके एक स्थान पर वैवाहिक परिचय एक सम्मेलन के रूप में आयोजन किया जाएगा। जिससे ब्राह्मण परिवारों में अपने सहयोग सुकन्यायों व सुपुत्रों के लिए पर वधू का चयन हो सकेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री पंडित योगेश कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इसी श्रृंखला में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ अनीता शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पंडित सुमन कौशिक ने तथा पंडित कमल कुमार शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में रेनू शर्मा नीरू शर्मा, इंदु शर्मा, पूनम दीक्षित, अनू कौशिक,क्षमा शर्मा, कंचन शर्मा, रोली शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा वंदना मिश्रा, अलका शर्मा,कविता दीक्षित, सचिन शर्मा अवधेश कुमार शर्मा ने प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का राज्यमंत्री औलख ने किया विमोचन
Rampur News: मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में आशीष यादव को मिला प्रथम स्थान
Rampur News: जिला अस्पताल के सीएमएस हटाए, बागपत से आ रहे डा ब्रजेश चंद्रा संभालेंगे चार्ज
Rampur News: जिला अस्पताल के सीएमएस हटाए, बागपत से आ रहे डा ब्रजेश चंद्रा संभालेंगे चार्ज
Rampur News: 165 दुकानें टूटने के भय से दुकानदार आरडीए प्राधिकारी से मिले, नोटिस का सौंपा जवाब