Advertisment

Rampur News: श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और शक्ति दरबार में छंदों पर झूमी महिलाएं, नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। इसके साथ ही श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और शक्तिदरबार में माता के छंद गाए गए। महिलाओं ने छंदों से माता का गुणगान किया।

author-image
Akhilesh Sharma
Screenshot (444)

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में छंद गाती महिलाएं। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा की गई।इस दौरान श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ और श्री शक्ति दरबार में मां के छंदों पर महिलाएं झूम उठीं। माता का गुणगान किया। 

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में सुबह आचार्य वासंतेय ने पूजा अर्चना की और माता के श्लोक पढ़कर सर्वकल्याण की प्रार्थना मां चंद्रघंटा देवी से की। उन्होंने कहा कि पूरे ब्राह्मांड को संभालने वाली मां चंद्रघंटा सभी का कल्याण करें और अमृत वर्षा करें ताकि हमेशा के लिए लोगों को निरोगी काया बनी रहे। इस दौरान शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रियंका शुक्ला ने महिलाओं को जाम और छंद के बारे में बताया। 

10a0e90b-156e-4bf8-9243-d53c7ec861e0
शक्ति दरबार में मां चंद्रघंटा की पूजा करते पंडित विश्वनाथ मिश्रा। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
6a6349f8-a04a-4fe6-9bf1-f625b0cdeb10
शक्तिदरबार में छंद गातीं महिलाएं। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 शक्ति दरबार रामपुर में पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने तीसरी देवी चंद्रघंटा देवी की पूजा अर्चना करते हुए विशाल हवन यज्ञ किया। महा आरती में सैकड़ों लोग शामिल रहे मां आदिशक्ति चंद्रघंटा के खूब जयकारे लगाये। सुबह से रात्रि 10बजे तक भक्तों की आस्था का सैलाब दखा गया। पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने अनेक भक्तों की उपस्थिति में विश्व कल्याण के लिए कवच का पाठ किया।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: नेक्स्ट जेन जीएसटी सरकार का क्रांतिकारी कदम, व्यापारियों और मध्यम वर्ग को मिली राहत: हरीश

Rampur News: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिया आजम खां को मशविरा- राजनीति से दूर रहें पहले सेहत संभालें

Rampur News: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- सियासत से पहले सेहत की चिंता करें आजम खां, आई लव यू मोहम्मद पर नहीं- प्रदर्शन के पाखंड पर विवाद

Advertisment
Advertisment
Advertisment