/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/img-20250702-wa0076-2025-07-02-17-09-47.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता । भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री एवं TCL ग्रुप हेड योगेंद्र सिंह चौहान ने मंगलवार को ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री शाहजहांपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कर्मचारियों की एक विशेष सभा को संबोधित किया।
सभा में उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन की जानकारी दी। जो राष्ट्रीय परिसंघ के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। यह आंदोलन देशभर के रक्षा संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। चौहान ने बताया कि आंदोलन के पहले दिन कर्मचारियों की और से फैक्ट्री गेट पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा तथा सायं 5:00 बजे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन निर्माणी के महाप्रबंधक को सौंपा जाएगा।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/img-20250702-wa0075-2025-07-02-17-12-16.jpg)
यह है संघ की प्रमुख मांगे
1. 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन (Old Pension) दी जाए। संघ ने NPS/UPS को पूरी तरह खारिज किया है।
2. वेतन आयोग गठन की घोषणा के बाद अब तक गठन न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ के प्रयासों से घोषणा तो हुई पर अब जल्द गठन की मांग की जा रही है।
3. CGHS से जुड़े अस्पतालों में सभी कर्मचारियों को कैशलैस इलाज की सुविधा दी जाए। इसके लिए कैशलैस कार्ड अनिवार्य किया जाए।
4. ओवरटाइम एरियर का 50% भुगतान हो चुका है, शेष भुगतान जल्द कराने के लिए प्रयास जारी हैं, साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पूरा भुगतान कराया जाएगा।
5. निर्माणियों में कार्यभार तो है, पर कच्चे माल की कमी से उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिसे तत्काल दूर करने की जरूरत है।
सभा की अध्यक्षता दिनेश सिंह अध्यक्ष BPMS शाहजहांपुर ने की तथा संचालन महामंत्री अनुज सक्सेना ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में योगेंद्र सिंह चौहान के अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक चौरसिया, संगठन के पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की और अपनी एकजुटता जाहिर की।
यह भी पढ़ें:
व्हाट्सएप कॉल पर किया Digital arrest, करोड़ों की ठगी करने वाले 7 साइबर ठग गिरफ्तार
Shahjahanpur News: बारिश में भीगने को मजबूर ट्रैफिक सिपाही, छत की नहीं कोई स्थायी व्यवस्था
MLA अरविन्द कुमार सिंह ने DM को सौंपा पत्र, खाद वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग
शाहजहांपुर में तबादले के बाद भी वैनामों पर साइन, तहसीलदार अरुण सोनकर पर FIR