/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/1000290108-2025-07-03-11-48-16.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय सर्किल ऑफिस में विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। बैठक में संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/img-20250703-wa0002-2025-07-03-11-52-17.jpg)
इस वार्ता में अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, बरेली जोन अध्यक्ष राजेश कुमार जिला अध्यक्ष मुनीश पाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद समेत कई संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रमुख समस्याएं इस प्रकार रहीं
1. मई व जून माह का वेतन अभी तक कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया गया है।
2. ई.पी.एफ. (EPF) माह फरवरी से जून 2025 तक कंपनी द्वारा जमा नहीं किया गया है।
3. ई.एस.आई.सी. (ESIC) माह अप्रैल से जून 2025 तक नहीं जमा किया गया।
4. पूर्व में कार्यरत ओरियन व बेसिल कंपनी द्वारा कर्मचारियों की 'रिजाइन डेट' पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है।
5. छंटनी के नाम पर 30% कर्मचारियों को हटाया गया, जिन्हें पुनः सेवा में लिए जाने की मांग की गई।
6. सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण (TNP) उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई गई।
जिला महामंत्री अरविन्द कुमार ने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक रुख अपनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
शाहजहांपुर में स्कूली वाहनों पर एक्शन, 10 वाहन सीज, परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान शुरू
एस.एस. कॉलेज में Banking Career पर छात्रों को मिला मार्गदर्शन, जानिए विशेषज्ञों ने क्या दिए टिप्स
Old Pension बहाली समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर BPMS का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, तीन जुलाई से शुरू
व्हाट्सएप कॉल पर किया Digital arrest, करोड़ों की ठगी करने वाले 7 साइबर ठग गिरफ्तार