/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/01/6079889927249709262-2025-08-01-13-16-42.jpg)
सुबह झमाझम बारिश Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता । शुक्रवार सुबह करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई जिससे कुछ देर के लिए लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई लेकिन बारिश थमते ही आसमान फिर से बादलों से ढक गया और वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे फिर से उमस बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की दिशा उत्तर की ओर रही।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मानसून की रफ्तार अब धीमी नजर आ रही है, जिससे उमस का प्रभाव ज्यादा महसूस हो रहा है।
यह भी पढ़ें:
शाहजहांपुर में व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
पूर्व IAS अजय सेठ बने IRDAI प्रमुख : बीमा सेक्टर में बड़े बदलावों की जगी उम्मीद!
मेधा रूपम ने संभाला नोएडा के डीएम का कार्यभार, पिता हैं मुख्य चुनाव आयुक्त और पति IAS