Advertisment

दिल्ली में दमदार बिहारी! 5 बिहार मूल के प्रत्याशियों ने मारी बाजी, पर मिश्रा परिवार का सियासी सफर हो गया फेल

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार का रुतबा छाया रहा। 70 सीटों में से कुल 5 बिहारी मूल के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया, लेकिन दिग्गज नेता महाबल मिश्र के बेटे विनय मिश्रा हार गए।

author-image
Pratiksha Parashar
vinay mishra, delhi election
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली वाईबीएन नेटवर्क।

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार का रुतबा छाया रहा। 70 सीटों में से कुल 5 बिहारी मूल के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया, लेकिन दिग्गज नेता महाबल मिश्र के बेटे विनय मिश्रा हार गए। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बिहारी चेहरों ने दिल्ली की सीटों पर कमाल किया, वहीं 'पारिवारिक राजनीति' का फंडा फेल होते दिखा।

बिहार के इन 'पांच पांडवों' ने रचा इतिहास

  1.    अभय वर्मा (भाजपा, लक्ष्मी नगर): दरभंगा के मूल निवासी और दिल्ली BJP के उपाध्यक्ष अभय ने AAP की बीबी त्यागी को 11,542 वोटों से धूल चटाई। वकील अभय को 65,858 वोट मिले।
    2.    डॉ. पंकज कुमार सिंह (भाजपा, विकासपुरी): बक्सर के धरौली गांव के इस डॉक्टर ने पहली बार BJP को विकासपुरी में जिताया।
    3.    चंदन कुमार चौधरी (भाजपा, संगम विहार): खगड़िया के इस नेता ने AAP के दिनेश मोहनिया को सिर्फ 344 वोटों के अंतर से हराया। चंदन की पत्नी नीलू चौधरी दिल्ली BJP महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं।
    4.    अनिल झा (AAP, किराड़ी): मधुबनी के अनिल ने BJP के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों से ध्वस्त किया। यह उनकी तीसरी जीत है, लेकिन पहली बार AAP के टिकट पर।
    5.    संजीव झा (AAP, बुराड़ी): मधुबनी के संजीव ने JDU के शैलेंद्र कुमार को 20,601 वोटों से मात दी। अन्ना आंदोलन के इस सिपाही ने 1,11,281 वोट हासिल किए।

ये भी पढ़ें: Delhi की 'झांकी' से उठी Bihar की आंधी! तेजस्वी का NDA को चेतावनी, बोले- 'यहां समझाना पड़ेगा...'

विनय मिश्रा की हार: 'पिता के सियासी साये' में नहीं चमका सितारा

द्वारका सीट से AAP के टिकट पर लड़े विनय मिश्रा की हार चर्चा का बड़ा विषय बनी। पिता महाबल मिश्रा (पूर्व सांसद) के नाम की रौशनी भी विनय को नहीं बचा पाई।

Advertisment

किसने कहां से बिहार को जोड़ा?

•    दरभंगा: अभय वर्मा (भाजपा)
•    बक्सर: डॉ. पंकज सिंह (भाजपा)
•    खगड़िया: चंदन चौधरी (भाजपा)
•    मधुबनी: अनिल झा और संजीव झा (AAP)

ये भी पढ़ें: Delhi: बदल जाएगा मुस्तफाबाद का नाम, जीत के बाद भाजपा विधायक ने किया ऐलान

'बिहारी अस्मिता' या 'पार्टी स्विचिंग' का खेल?

•    अनिल झा का कमाल: पहले दो बार BJP से जीतने वाले अनिल ने इस बार AAP का दामन थामा और जीत दर्ज की। 
•    संजीव झा का संघर्ष: अधिकारी बनने का सपना लेकर दिल्ली पहुंचे संजीव ने अन्ना आंदोलन से राजनीति में कदम रखा और AAP के साथ जीत की राह पकड़ी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली में कांग्रेस की दुर्दशा, 70 में से 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment