/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/21/lkKBLpAHaK4cZcd1iWDy.jpg)
कांग्रेस की सदस्यता दिलाते अजय राय Photograph: (YBN )
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के विस्तार में जुट गई है। दूसरी सियासी पार्टियों से नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाना हो या फिर सामाजिक क्षेत्र से लोगों को कांग्रेस में जोड़ना, पार्टी तेज़ी से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रही है। शुक्रवार को लखनऊ के शिक्षाविद् अतुल शाक्य को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नीतियों और उसकी समावेशी विचाधारा में आस्था जताते हुए जननायक राहुल गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक किए जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर जनपद लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी शिक्षाविद अतुल शाक्य ने अपने समर्थकों के साथ आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस का तिंरगा पट्टिका पहनाकर किया स्वागत
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने अतुल शाक्य के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी भी मौजूद रहे।