/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/07/xP2JNDVBN0o50yzQH7RY.jpg)
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भटावली में तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा है। अभी भी ग्रामीण तेंदुए से खौफजदा हैं। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की। मगर वन विभाग का कहना है कि वह तब तक पिंजरा नहीं लगा सकता है, जब तक लखनऊ से अनुमति नहीं मिल जाती है।
गांव में है दहशत
भटावली गांव में शुक्रवार की रात आधी आबादी के बीच तेंदुआ घुस गया, जहां उसने दो बकरियों को निवाला बना लिया। दो दिन तेंदुए ने गांव में घुसकर शिकार किया, जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगाने के लिए लखनऊ से अनुमति मांगी है। लेकिन अभी तक वन विभाग को अनुमति नहीं मिली है। डिप्टी रेंजर अनुज का कहना है कि अनुमति मिलते ही पिंजरा लगा दिया जाएगा। हालांकि गांव में तेंदुए के पग चिन्ह नहीं मिले हैं। ग्रामीणों के घरों पर लगे सीसीटीवी में भी तेंदुए का मूवमेंट दिखाई नहीं दे रहा है।
यह भी पढ़ें: धाकड़ सिटी मजिस्ट्रेट के आगे मुरादाबाद बीजेपी के नेताओं ने टेके घुटने
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद नवीन मंडी समिति की हड़ताल हुई खत्म,जांच के घेरे में मंडी इंस्पेक्टर और पूर्व सचिव
यह भी पढ़ें:प्रशासन से लड़ने के लिए मंडी के कब्जेदारों ने जुटाये 10 लाख रुपये
यह भी पढ़ें: आढ़ती व्यापारी और मंडी प्रशासन आमने-सामने
यह भी पढ़ें: यंग भारत की खबर का असर, ध्वस्त होगी मुरादाबाद की नवीन मंडी