Advertisment

Rampur News: रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर विधायक आकाश सक्सेना और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय की पहचान है।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा विधायक आकाश सक्सेना। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर विधायक आकाश सक्सेना और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय की पहचान है।

रामपुर
तिरंगा यात्रा का स्वागत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने ग्राम मंढौली शिव मंदिर में पूजन कर किया। इसके बाद कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए बाइकों पर सवार हो गए। इस बीच भारत माता की जय, वंदे मातरम सरीखे नारों की गूंज रही। देशक्ति गीतों ने यात्रा को और भव्य बना दिया। तिरंगा यात्रा चिकटी रामनगर, बीसरी, पंजाबनगर, जौलपुर, मिश्रीनगर, बहपुरा, बकैनिया, नारायणपुर, नसरतनगर होते हुए ककरौआ पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन है, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान को और भी मजबूत करना है। उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि केवल सरकारी कार्यालयों में ही नहीं, बल्कि हर घर तिरंगा लहराना चाहिए। यह एक प्रयास है देश को एकजुट करने का, जिससे हर नागरिक को यह अहसास हो कि वह देश की आजादी और लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है, यह हमारे संविधान, संस्कृति, और बलिदान का प्रतीक है। इसका हर रंग केसरिया, सफेद और हरा एक विशेष अर्थ रखता है। तिरंगे को सम्मान देना, उन शहीदों को सम्मान देना है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आजादी दिलाई। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, रामपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष कमल लोधी, कुंवर बहादुर राजपूत, ब्रजेश लोधी, मनीष लोधी, प्रमोद कुमार  लोधी, महासिंह राजपूत, सोनू लोधी आदि उपस्थित रहे।

रामपुर
तिरंगा यात्रा में उमड़े देश प्रेमी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

तिरंगा रैली में शहर विधायक, डीएम और एसपी ने किया प्रतिभाग 

रामपुर
तिरंगा यात्रा में विधायक आकाश सक्सेना के साथ जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा यात्रा के अंतर्गत रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार सहित भारी संख्या में आमजन ने रामपुर शहर में आंबेडकर पार्क से गांधी समाधि स्थल तक मोटरसाइकिल रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल बनाना तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी को बढ़ाना है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने कहा कि आमजन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाएं। नागरिक गण तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर भी अपलोड करें।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: सांसद ने रामपुर के शहरे मुफ्ती मौलाना मकसूद फुरकानी के घर पहुंच कर दी मुबारकबाद

Rampur News: पहाड़ों पर हो रही बारिश और डैम से छोड़े गए पानी से रामपुर के कई गांवों में बाढ़

Advertisment

Rampur News: पहाड़ों पर हो रही बारिश और डैम से छोड़े गए पानी से रामपुर के कई गांवों में बाढ़

Rampur News: भाकियू की तिरंगा यात्रा में गूंजा- भारत मां के चार सिपाही, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई

Rampur News: स्कूलों में भी रही रक्षाबंधन की धूम, कहीं बनाईं राखी तो कहीं बच्चों ने बांधी राखियां

Rampur News: शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में रक्षा बंधन धूमधाम में मनाया

Rampur News: अजादारी रस्म नहीं है, अजादारी एक मिशनः उरुज मेहंदी

Advertisment
Advertisment