Advertisment

Rampur News: भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का किया भ्रमण

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और संस्कार की शक्ति पर आधारित है। ऐसे में राजनीति साधन नहीं, बल्कि सेवा और गरीब कल्याण की साधना है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता इसी भाव के साथ जनता के बीच कार्य करें।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और संस्कार की शक्ति पर आधारित है। ऐसे में राजनीति साधन नहीं, बल्कि सेवा और गरीब कल्याण की साधना है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता इसी भाव के साथ जनता के बीच कार्य करें, जिससे समाज में उनका अलग स्थान स्थापित हो सके और भाजपा पहले से अधिक मजबूत बन सके।

  • सेवा, समर्पण और संस्कार की शक्ति पर आधारित है भाजपा का संगठन: हरीश
  • सौ से अधिक बूथ अध्यक्षों से किया सीधा संवाद, बोले बूथ ही संगठन की नींव

पंचायत चुनाव से पूर्व भाजपा संगठन को दुरूस्त करने में जुट गई है। लिहाजा, इसके लिए जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार गांव-गांव जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकें कर रहे हैं। रविवार को वह ग्राम ढक्का हाजीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। बूथ अध्यक्षों ने अपनी समस्याओं के बारे में जिलाध्यक्ष को जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जब हम चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के संगठन की मजबूती की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, तो यह अवसर है आत्ममंथन और प्रेरणा लेने का। उस विचारधारा से, उस मूल भावना से, जिसने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना दिया है। भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और संस्कार की शक्ति पर आधारित है। यह कोई साधारण वाक्य नहीं है, यह हमारे संगठन की आत्मा है, हमारे राजनीतिक दर्शन का सार है। भाजपा का जन्म सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए हुआ था। हमारी प्रेरणा रही हैं माता अन्नपूर्णा के समान माताएं, जो अपने बेटे को देशसेवा के लिए भेजती थीं। हमारे मार्गदर्शक रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को भाजपा की नीति का मूल बनाया। अंत में उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, एक परिवार है। सेवा उसका धर्म है, समर्पण उसका कर्म है, और संस्कार उसकी पहचान है। उन्होंने चमरौआ विधानसभा इंड्रा, कोयला, बांसनगली, पत्थरखेड़ा, खुर्शीद नगर, ढक्का हाजीनगर, धनुपरा, खौदपुरा, भोट, पीपल गांव, लालू नगला, बढ़पुरा आदि गांवों का भ्रमण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कांता प्रसाद लोधी, मोहन कुमार लोधी, लालता प्रसाद लोधी, शिशुपाल लोधी, कृष्ण अवतार लोधी, बुद्धसेन लोधी, हरपाल, राहुल कुमार, चंद्रपाल प्रजापति, अजहर खान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: आध्यात्मिक-कर्मकांडः भाद्रपद कृष्णपक्ष अमावस्या को जंगल से लाई गई कुशा पूरे साल काम आती है

Advertisment

Rampur News: अदम्य साहस, दृढ़संकल्प और देशभक्ति का प्रतीक थे गुलाब सिंह लोधी: प्रवक्तानंद

Rampur News: किला, पहाड़ी गेट के 24 घरों से पकड़ी बिजली चोरी

Rampur News: जनपद में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध, 1510.65 मी. टन यूरिया की एक और रैक मिली

Rampur News: जनपद में बढ़ रहा मलेरिया और डेंगू एक प्रकोप

Rampur News: छात्राओं की हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ी

Rampur News: संगठन की शक्ति ही चुनावी जीत की कुंजी: हरीश

Advertisment
Advertisment