/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/14/100-2025-09-14-08-08-14.jpeg)
श्रीमद्भागवत कथा सुनाते पंडित कन्हैया लाल ठाकुर। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। गौ सेवा गोपाल सेवा समिति की ओर से आदर्श धर्मशाला सिविल लाइंस रामलीला मैदान में चल रही कथा में कथा व्यास पंडित कन्हैया लाल शर्मा ठाकुर जी ने भक्त प्रहलाद चरित्र एवं वामन भगवान की अवतार की कथा सुनाई। भक्तों को कथा रस में डुबोते हुए कहा कि भगवान अपने भक्त की रक्षा प्रत्येक क्षण करते हैं।
कथा व्यास ने कहा जिस प्रकार भक्त प्रहलाद ने नारद मुनि द्वारा बताए गए मंत्र का आह्वान करते हुए भगवान की भक्ति की और उसे अपने पिता हिरण्यकश्यप जो स्वयं को भगवान कहता था पिता की आज्ञा ना मानकर ईश्वर भक्ति की और भगवान उनकी रक्षा के लिए खंबे से प्रकट होकर रक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने वामन भगवान की कथा द्रोपदी चीर हरण लक्ष्य ग्रह से पांडवों की रक्षा की। उन्होंने अवतारों का बहुत सुंदर वर्णन किया। कहा कि पांडवों की रक्षा के लिए अर्थात धर्म की रक्षा के लिए भगवान पांडवों के युद्ध में सारथी बनकर रक्षाकारी बने। श्राद्ध पक्ष पक्ष की महत्व को बताते हुए व्यास जी ने कहा कि पितृ ऋण से मुक्ति के लिए मनुष्य को श्राद्ध करना चाहिए श्राद्ध करने से मनुष्य के पितृ खुश होते हैं। वह शुभ आशीर्वाद देते हैं।
कहा कि भागवत कथा धर्म एवं सनातन धर्म जो कि हिंदुत्व के लिए परम आवश्यक है भारतीय संस्कृति को जागृत रहने के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत जरूरी है। संसार में इसीलिए मानव को इस प्रकार के आयोजनों में अवश्य भाग लेकर अपने जीवन को शुद्ध करना चाहिए। धर्मस्य रक्षति रक्षिता अर्थात जो धर्म की रक्षा करता है। भगवान उसकी रक्षा करते हैं। कथा से पूर्व यजमान के रूप में अजय गुप्ता एवं उनकी पत्नी ने व्यास पूजन किया। पूजन पंडित विद्वान संतोष शर्मा द्वारा करवाया गया। कथा में नरेश शर्मा रामकिशोर शर्मा, अमरीश गुप्ता, हरि बहादुर सक्सेना, मीना अग्रवाल के श्रीवास्तव, दीप जोशी, संजीव यादव एडवोकेट राजीव अग्रवाल आदि भक्त उपस्थित रहे। अंत में गौ सेवा गोपाल सेवा समिति के अध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने कथा में आए सभी कथा प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: रामपुर में 16 सितंबर से शुरू होगी उत्सव पैलेस में रामलीला, दिन में होगी रासलीला
Rampur News: जीआईएस सर्वे के बाद नगर निकायों को गृहकर और जलकर से 2095.87 लाख रुपये की होगी वृद्धि
Rampur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 85351 मामलों का निस्तारण