Advertisment

Rampur News: प्रभातफेरी निकालकर दे रहे श्री गुरुनानक देव जी के 556वें आगमन दिवस का संदेश

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से  प्रभात फेरियां निकालकर सभी को जागरुक किया जा रहा है। आगमन दिवस पर गुरुद्वारे में होने वाले कार्यक्रम को भी बताया जा रहा है। 

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-25 at 6.40.33 PM

प्रभातफेरी निकालते सिख समाज के लोग। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से  प्रभात फेरियां निकालकर सभी को जागरुक किया जा रहा है। आगमन दिवस पर गुरुद्वारे में होने वाले कार्यक्रम को भी बताया जा रहा है। 

 26 अक्टूबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गुरमीत सिंह वाली गली में गुरु नानक स्वीट हाउस से हरजीत सिंह के घर होते हुए रेलवे स्टेशन से रामपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट गुरचरण सिंह के यहां पहुंची। उसके उपरांत प्रभात फेरी बिस्मिल्लाह बिल्डिंग ज्वाला नगर में भ्रमण करती हुई वापसी में टैक्सी स्टैंड रोड पर  जुब्बल परिवार के घर होते हुए जगन्नाथ चावला के घर तथा ज्ञान गंगा होटल  तक भ्रमण करते हुए  वापस सुबह 7:45 गुरुद्वारा साहब प्रभात फेरी पहुंची। रास्ते में जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। बिस्मिल्लाह बिल्डिंग के निवासियों ने जगह-जगह प्रसाद व लंगर का वितरण किया। कीर्तनीय जत्था गुरबाणी शबद कीर्तन करते हुए चल रहा था।  प्रभात फेरी के जत्थेदारों द्वारा प्रभात फेरी का संचालन करते हुए प्रभात फेरी को निर्धारित मार्गों पर ले जा रहे थे। प्रभात फेरी में काफी संख्या में महिलाएं , बच्चे व पुरुष गुरबाणी का सिमरन करते हुए चल रहे थे। निशान साहब को प्रभात फेरी के आगे आगे लेकर चलने की सेवा इकबाल सिंह द्वारा की जा रही थी। प्रभात फेरी में जत्थेदार महेंद्र सिंह होरा ब पपिंदर सिंह, प्रबंधक कमेटी के मेंबर जसमीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, संतोख  सिंह खालसा , राज सिंह , ग्रंथि  गुरमीत सिंह  एवं  गुलशन जुनेजा, त्रिलोचन सिंह, पारस अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, रवैल सिंह एवं कीर्तन करती हुईं महिलाओं में अमरजीत कौर ,गुरमीत कौर, रविंदर कौर , कमलेश भाटिया  आदि उपस्थित रहे। ॉ

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में 1 अगस्त 2025 से लगातार संगति रूप में सहज पाठ किए जा रहे हैं जिनकी समाप्ति माह नवंबर 2025 में होगी। कल प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर बीपी कॉलोनी में महेंद्र सिंह फोटो स्टेट वालों की गली में गुरमीत सिंह पुनीत अरोड़ा के घर होते हुए स्वर्गीय गुरमुख सिंह एवं स्वर्गीय निहाल सिंह के घर से होते हुए प्रभात फेरी स्वर्गीय चरण कौर मासी वाली गली में प्रेम अरोड़ा, हरमिंदर  सिंह के घर होते हुए जोगिंदर सिंह के घर  पर समाप्त होगी।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: रामपुर पार्क की जमीन पर काबिज लोगों को खदेड़ा, पक्के निर्माण जेसीबी से किए ध्वस्त, मची खलबली

Advertisment

Rampur News: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

Rampur News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर होंगे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम, पदयात्राएं भी निकलेंगीः जेपीएस राठौर

Rampur News:भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

Advertisment

Rampur News: ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक ट्राली में घुसी, मौत

Rampur News: 12 नवंबर को होगा 510 जोड़ों की विवाह, तैयारी में जुटे अधिकारी

Advertisment
Advertisment