/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/20/12-2025-10-20-09-06-41.jpeg)
शक्ति दरबार में धन्वतरि जयंती पर अनुष्ठान में उपस्थित पंडित विश्वनाथ मिश्रा व श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शक्ति दरबार में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी ने यज्ञ अनुष्ठान जाप पूजा पाठ किया और भगवान धन्वंतरि प्रकट उत्सव मनाया। इस अवसर पर विशेष रूप से विश्व कल्याण हेतु यज्ञ में आहुतियां देकर धन्वंतरि भगवान से सभी देशवासियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की कामना की।
उन्होंने बताया कि आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष 13 त्रयोदशी धनवंतरी भगवान देव और असुर सभी देशवासियों को सम्पूर्ण प्राणी मात्र को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता रहे और एकता समानता का भाव जगत में बना रहे। क्योंकि यह भगवान विष्णु के अवतारों में से एक हैं जो वैद्य के रूप में अमृतमयी आयुर्वेद औषधि लेकर अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। मोहनी रूप लेकर सभी देशवासियों को स्वास्थ्य प्रदान किया करते हैं और यह भी ज्ञान देते हैं कि इस जन्म का भाव जगत में बना रहे, कि मोहनी माया में नहीं भटके समाज सेवा करने में स्वास्थ्य प्रदान करें। अपना जीवन सुखी बनाना दुखियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराना यही शुभकामना सेवा में लगे रहें। पंडित जी ने बताया कि इस महान महोत्सव में धनवंतरी भगवान के जन्मोत्सव पर्व को विश्व कल्याण हेतु यज्ञ अनुष्ठान जाप पूजा पाठ करें। धनवान मालामाल बनने वाले हवाई वातावरण में शामिल न रहें। सोना चांदी बर्तन वस्तुएं खरीदने में व्यय पुराणों में वर्णित नहीं हैं। जन्मोत्सव पर्व मनाएं धनतेरस पर दुखी गरीबों की सेवा में धन लगायें। जीवन सुखी बनायें। धन तेरस छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी हनुमान जन्म 20 तारीख को पितरों मुनियों को अमृत मयी प्रशाद रूपी आशीर्वाद प्राप्त करें और लक्ष्मी गणेश कुवेर दुर्गा हनुमान की पूजा अर्चना कर जीवन सुखी बनाने में सफल रहें। 21 अक्टूबर तथा 22 अक्टूबर को अन्न कूट गोवर्धन पूजा छप्पन भोग इन्द्र यज्ञ और 23 गुरुवार को भाई दूज भय्या दूज महोत्सव पर विशेष रूप से यमुना स्नान करने में शामिल रहें। इस दौरान यज्ञ अनुष्ठान में पंडित ललित मोहन शर्मा किशन लाल राम भरोसे लाल यादव मुकेश रावत तिलक राज संटी मिथलेश राधा सुधा सरोज राघव केशव आर्मी अनिल कुमार चौरसिया नीरज श्वदेश ठाकुर राजेन्द्र सिंह इज्जु सुधा आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन ने डीएम-एसपी को किया सम्मानित