/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/28/9nkuqeue_400x400-2025-08-28-19-50-56.jpg)
फरहत अली खां Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारत में आज जो हॉकी का हाल है वह जग ज़ाहिर है, इसके ज़िम्मेदार सिर्फ हम भारत वासी हैं। सरकार की कोशिशें सराहनीय हैं। समय-समय पर हॉकी खेल के लिए सुविधाएं और हर तरह की प्रयास सरकारें करती हैं। मगर हम अपने बच्चों को हॉकी खेल से दूर रखते हैं। हॉकी से प्रेम तो ज़ाहिर करते हैं। मगर अपने बच्चों को हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते। यही हाल पूरे देश में है।
एनआईएस खेल प्रशिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष फरहत अली खान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर कहा कि रामपुर यूपी में एक छोटा सा ज़िला और हॉकी के दो एस्ट्रोट्फ और कई ग्रॉस के ग्राउंड मगर खिलाड़ी नाम मात्र ही हैं। जबकि रामपुर ने बहुत अच्छे खिलाड़ी दिए। जो आज भी हॉकी के बेस पर अच्छे अच्छे पदों पर हैं। हम सभी भारतीय इस खेल दिवस पर प्रण लें। कि हम अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी को नई ऊर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हॉकी के सुनहरे दौर को वापस लाने के लिए देश और प्रदेश की सरकारें कोशिश कर रही हैं। हम सभी खिलाड़ी उस दौर को वापस लाएंगे। अब हम मैच ही नहीं हर विश्व स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश के तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय खेल हॉकी को भी राष्ट्रीय ध्वज जैसे सम्मान की जरूरत है।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News:कार में आग लगने से युवक की दर्दनाक मौत, मची अफरा तफरी
Rampur News: सीडीओ ने चयनित जनपद की 28 मुख्य सेविकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र