Advertisment

Rampur News: पहाड़ों पर बारिश से नदियां फिर उफान पर, रामपुर में कोसी, रामगंगा में बढ़ा जलस्तर, ग्रामीण घबराए

रामपुर की नदियों में पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण फिर उफान आ रहा है। कोसी, रामगंगा और अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण जलस्तर बढ़ने से घबराए हुए हैं।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

रामपुर में बाढ़। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी इलाके में आ रही नदियों में दिखने लगा है। नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। बाढ़ की वजह से ग्रामीण घबराए हुए हैं। पिछले सप्ताह भी बाढ़ गांवों की ओर आने से कई गांवों में पानी घुसने से दिक्कत आई थी। 

जनपद में कोसी नदी में जब बाढ आती है तो सबसे ज्यादा गांव प्रभावित होते हैं। कोसी नदी पहाड़ों से जुड़ी नदी है। रामनगर बैराज में जलस्तर बढ़ने पर जब पानी छोड़ा जाता है तो कोसी नदी में उफान आ जाता है, जिससे जिले में बाढ़ आती है। कोसी नदी रामपुर जिले में ही रामगंगा नदी में मिल जाती है। इसलिए रामगंगा में भी उफान आ जाता है। कोसी और रामगंगा दोनों इस समय उफान पर हैं। पीलाखार और भाखड़ा नदियां बिलासपुर तहसील से होकर मिलक फिर बरेली की ओर जाती हैं। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हुए हैं। 

यहां देखिए आज विभिन्न स्थानों पर जलस्तर की स्थिति

★★बाढ़ नियंत्रण कक्ष★★       
रामपुर नहर खण्ड रामपुर 
दिनांक = 16/8/2025
  समय= 8:00 AM।            

 KOSI RIVER@कोसी रामनगर बैराज 

कुल पानी= 7912 क्यूसेक 
डिस्चार्ज =  7912 क्यूसेक
Trend = ⬇️
वर्षा = 17.6mm

Advertisment

 KOSI RIVER@ दडियाल बंध 
 
गेज= 207.60 
खतरे का स्तर = 209.69 
HFL = 211.19 
डिस्चार्ज = 6000 क्यूसेक 
Trend= ⬇️

 KOSI RIVER @लालपुर वियर 

गेज = 193.15
खतरे का स्तर = 195.23m 
HFL = 197.03 
डिस्चार्ज = 19037 क्यूसेक 
Trend = ⬇️
वर्षा = Nil 

 PILAKHAR RIVER @केमरी ।बैराज 

गेज=  181.05 
खतरे का स्तर = 184.29 m 
HFL = 185.22 m 
डिस्चार्ज = 5990 क्यूसेक 
Trend = ⬇️
वर्षा= Nil

Advertisment

 BHAKRA RIVER@बिलासपुर पुल_ 
गेज= 189.58
खतरे का स्तर = 191.76 m 
HFL = 192.68 m 
डिस्चार्ज = 17000 क्यूसेक 
Trend = ↔️
वर्षा = Nil

RAMGANGA RIVER@गंगापुर भोपतपुर 
गेज=   170.37 
खतरे का स्तर = 171.80 m 
HFL = 173.30 m  
डिस्चार्ज = 38500 क्यूसेक               Trend = ⬆️


 RAMGANGA RIVER@हुसैन गंज 
गेज = 195.65 
खतरे का स्तर = 196.36 m 
HFL = 198.15 m 
डिस्चार्ज = 37300 क्यूसेक             Trend = ⬆️

Advertisment

 RESERVOIRS 

(i) हरिपुरा जलाशय 
गेज = Nil
डिस्चार्ज = Nil
वर्षा = 2.mm 
 
(ii) बोर जलाशय 
गेज = 789.00
डिस्चार्ज = 2500 क्यूसेक
वर्षा = 2.mm 

 रामपुर कोठी वर्षा= 6.mm

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: मछली पकड़ने गए मजदूर की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Rampur News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में चल रही विशेष सजावट, रात में होगा जन्मोत्सव, जय कन्हैयालाल की होगी गूंज

Rampur News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में चल रही विशेष सजावट, रात में होगा जन्मोत्सव, जय कन्हैयालाल की होगी गूंज

Rampur News: शहर में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Rampur News: मदरसा जामिया हमीदिया अज़हर उल उलूम में जश्न ए आज़ादी मनाया

Rampur News: शिव शक्ति सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा

Rampur News: रजा लाइब्रेरी में निदेशक डा. पुष्कर मिश्र ने फहराया तिरंगा, बोले- शक्ति के रूप में उभर रहा भारत, बड़ी महाशक्तियां बौखला रहींं

Advertisment
Advertisment