/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/345-2025-09-04-09-47-27.jpeg)
रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में मौजूद महिलाएं। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की बैठक ब्लॉक सेदनगर में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहिलखंड महिला प्रकोष्ठ मंडल प्रभारी मुरादाबाद एडवोकेट शशी बाला, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुलदीप कौर, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद तराना बेगम, क्षेत्रीय सचिव मनजीत कौर, कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव निगार बेगम और तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष शशी बाला ने कहा राष्ट्रीय लोक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा के अनुसार पूरे रोहिलखंड क्षेत्र में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को महिला पुरुष को राष्ट्रीय लोक दल के सदस्यता ग्रहण कराई जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम राष्ट्रीय लोकदल को अलग पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। जगह-जगह कार्यक्रम करके ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता दिलाई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: अंडर 14 बालिका वर्ग के वॉलीबॉल में कन्या इण्टर कॉलेज खारी कुआं बना चैंपियन