Advertisment

Rampur News: शारदीय नवरात्र में विश्व कल्याण के लिए शक्ति दरबार में किया यज्ञ, श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां

शारदीय नवरात्र के मौके पर शक्ति दरबार में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सर्व मंगल के लिए कामनाएं कीं। 

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-09-25 at 4.51.09 PM

शक्ति दरबार में सर्व कल्याण को यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शारदीय नवरात्र के मौके पर शक्ति दरबार में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सर्व मंगल के लिए कामनाएं कीं।

शारदीय नवरात्र पर्व पर विशेष रूप से विश्व कल्याण के लिए चौथी देवी स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी शक्ति दरबार ने कहा कि मानव जीवन सुखी बनाने वाले शुभ मुहूर्त को अमृत मयी प्रसाद रूपी रसायन पान कराने में सफलता प्राप्त होती रहे, इस भावना से अनेकों भक्तों को साथ लेकर मां कुष्मांडा को यज्ञ करके प्रसन्न किया गया। यज्ञ में आहुतियां देकर कामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करते हुए पुरोहित ने जगत कल्याण के लिए कवच पाठ किया। भक्तों ने गणेश वंदना दुर्गा चालीसा और भजन कीर्तन करते हुए महा आरती में शामिल रहे। आयु स्वास्थ्य और लाभ प्राप्त होता रहे इसी शुभकामनाओ के साथ सेवा करने में तमाम भक्त शामिल रहे। पंडित विश्वनाथ शर्मा पंडित पुजारी, नीरज मिश्रा, श्वदेश ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, मुकेश रावत, तिलक राज, संटी, राम भरोसे लाल यादव, शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल, आयूष मिश्रा, सुधा, ओम, मंजू रानी आदि भक्त सहयोगी रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता कर लौटे विक्की का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Rampur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवाओं ने दिखाई संगठित शक्ति, निकाली रैली और किया वृक्षारोपण

Advertisment

Rampur News: शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी: सना मामून

Rampur News: मिस्टनगंज में खाली पड़ी 1000 गज जमीन पर बनेंगे लोनिवि कर्मचारियों के लिए 20 आवास

Advertisment
Advertisment