Advertisment

मौसम : अब रातें होंगी ठंडी गिरेगा पारा, सुबह शाम रहेगा धुंधयुक्त कोहरा, विशेषज्ञ बोले वृद्ध और बच्चों को मौसम बदलाव में सावधानी की जरूरत

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात मोंथा का असर समाप्त होने से मौसम शुष्क रहेगा। सुबह धुंध और हल्का कोहरा पड़ेगा। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट सर्दी का अहसास कराएगी। आयुर्वेदाचार्य डा अवधेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों, वृद्धजनों की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है।

author-image
Narendra Yadav
शाहजहांपुर और मौसम का हाल

शाहजहांपुर और मौसम का हाल Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः अगले एक सप्ताह तक मौसम उतार चढाव भरा रहेगा। बंगाल की खाड़ी के चक्रवात मोंथा का असर समाप्त होने से दिन सुहाना और रात ठंडी रहेगी। सुबह शाम धुंधयुक्त कोहरा भी रहेगा। मौसम शुष्क हो जाने से गुलाबी ठंड भी होगी, तापमान में भी दो से तीन  डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होगी। 

दरअसल यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव समाप्त होने से आया है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी व वरिष्ठ विज्ञानी डा अतुल सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के आसमान से बादल हट गए हैं। गत 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे दिन का तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया था। अब प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके चलते आने वाले सात दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 4 से 5 नवम्बर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

दिन गर्म, रातें होंगी ठंडी

मौसम वैज्ञानी डा अतुल सिंह के अनुसार, आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटे में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी, फिर क्रमिक रूप से 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि दीर्घावधि पूर्वानुमान के अनुसार नवम्बर माह में दिन का तापमान तराई वाले इलाकों में सामान्य से थोड़ा अधिक और अन्य हिस्सों में सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। रात का औसत न्यूनतम तापमान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

धुंध और कोहरे की दस्तक 

 मौसम  बुलेटिन के अनुसार  3 और 4 नवम्बर की सुबह पूर्वांचल व तराई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरा गिर सकता है। सुबह के समय दृश्यता कुछ समय के लिए घट सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा समाप्त हो जाएगा। डा सिंह का कहना है कि यह उत्तर प्रदेश में सर्दी के पहले चरण की शुरुआत का संकेत है। आने वाले दिनों में सुबह की हल्की ठंड और धुंध, दोनों बढ़ने की उम्मीद है। 

Advertisment

आयुर्वेदाचार्य डा अवधेश मणि की सलाह 

योग विज्ञान संस्था के जिला प्रधान व आयुर्वेदाचार्य डा अवधेश मणि त्रिपाठी ने  मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। कहा सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है, इसलिए हल्का ऊनी वस्त्र पहनें। गुनगुना पानी पीना चाहिए। ठंडी चीजों से बचें। बच्चों को सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए स्कूल भेजने से पहले गर्म कपड़े पहनाएं। बुजुर्ग नियमित भाप लें और गरम सूप या काढ़ा पीएं। प्रतिरोधकक्षमता बढ़ाने के लिए फल, हरी सब्ज़ियां और नींबू-पानी का सेवन करें। उन्होंने कहा कि   सावधानी की सेहत की सबसे बड़ी ढाल है।

यह भी पढें

शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने गंगा आरती के साथ किया ढाई घाट कार्तिक मेला का शुभारंभ, देखी व्यवस्थाएं

शाहजहांपुर में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन, संगत उमडी - फूल बरसे

Advertisment

हिंदुत्व माने मानवता की सेवा और जीवन जीने की कला, शाहजहांपुर में बोले युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह

नवाचार की मिसाल बनीं शाहजहंपुर की शिक्षक डॉ. अंबिका श्रीवास्तव, संगीत, विज्ञान और एआई से सजाई नई शिक्षा यात्रा

शाहजहांपुर में राजघाट चौकी के पास टूटी पुलिया से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, घंटों लगता जाम

Advertisment

ठंड के मौसम में सावधान रहें अस्थमा मरीज : जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, डॉक्टर की बताई इन बातों का रखें ध्यान

Advertisment
Advertisment