Advertisment

Delhi Election Result: कांग्रेस और आप-दा पर जमकर बरसे मोदी, विजय उत्सव में बोले- पहले सत्र में CAG रिपोर्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- यह विजय नई जिम्मेदारी लेकर आई है। दिल्ली की आप-दा से मुक्ति पर आज समाजेवी अन्ना हजारे को भी मुक्ति मिल गई होगी। भाजपा रिफॉर्म और परफोर्म करने की गारंटी है।

author-image
Dhiraj Dhillon
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment
दिल्ली ने तुष्टीकरण को नकारकर भाजपा की संतुष्टीकरण पॉलिसी चुना है। जनता ने दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव में भाजपा को चुना है। यह विजय हमारे लिए नई जिम्मेदारी लेकर आई है। दिल्ली की आप-दा से मुक्ति पर आज समाजेवी अन्ना हजार को भी मुक्ति मिल गई होगी। क्योंकि उन्हीं के नाम का इस्तेमाल करते हुए ये लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली की राजनीति में आए थे, राजनीति को बदलने का दावा किया था, लेकिन ये तो महाभ्रष्ट पार्टी निकली। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में विजय उत्सव में आए अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस और आप को क्रमशः मूर्खता और धूर्तता की संज्ञा भी दे दी।
Advertisment

यमुना से होगी दिल्ली की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जह‌ां यमुना का साफ करने का संकल्प दोहराया वहीं यमुना में जहर डालने की बात कहकर हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोप का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि समय चाहें जितने लगे, शक्ति चाहें जितनी लगानी पड़े लेकिन हम यमुना मैया को ऐसा बना देंगे कि दिल्ली की पहचान बन सके। उन्होंने कहा आप-दा वालों की अनर्गल आरोपों पर ही दिल्ली की जनता ने उसे सबक सिखाने का काम किया है।
Advertisment

पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट रखी जाएगी

भ्रष्टाचार के विषय पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आप लोगों विश्वास दिलाता हूं कि पहले विधानसभा सत्र में सीएजी अपनी रिपोर्ट रखेगी और दिल्ली की आप-दा का पूरा काला चिठ्ठा सार्वजनिक किया जाएगा। दिल्ली की जनता टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर, सीवर ओवर फ्लो और प्रदूषित हवा से तंग है, भाजपा सरकार दिल्ली को विकास की ऊर्जा के साथ एक आधुनिक शहर बनाएगी, विक‌सित भारत की विकसित राजधानी बनाएगी।
Advertisment

जहां एनडीए है वहां सुशासन 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश इस बात को जानता है, जहां एनडीए है वहां सुशासन है। देश में जहां भी एनडीए को जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाया है। दिल्ली को धरना प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने बड़ा नुकसान दिया है, आज दिल्ली के विकास की एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है। दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की जनता ही उसकी मालिक है। जिन्हें दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया।

कांग्रेस पर भी जमकर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने साथियों को ही बर्बाद करने में जुटी है, जो उसका हाथ पकड़ता है, कहीं का नहीं रह‌ता। कांग्रेस अपने सहयोगियों की मुद्दे चुराने में लगी रहती है। जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में ऐसा करने के बाद अब कांग्रेस यूपी और बिहार में ऐसा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह इस बात को समझते थे, अब बाकी भी समझ रहे होंगे कि कांग्रेस यूपी में सपा और बसपा के पैटर्न पर काम कर उन्हें पैदल करने में लगी है, ‌बिहार में अपने साथी राजद के जातिवाद मुद्दे पर हाथ साफ करने में लगी है।

दिल्ली में कांग्रेस को रोका पर आप को नहीं बचा पाए

पीएम ने कहा कि इंडि गठबंधन के सभी दलों ने मिलकर दिल्ली में कांग्रेस को तो रोक दिया लेकिन आप- दा को नहीं बचा पाए। उनका इशारा खासकर सपा मुखिया अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की ओर था। दिल्ली के चुनाव ने यह‌ भी साफ कर दिया है कि इंडि गठबंधन में शामिल बाकी सभी दल कांग्रेस की असल राजनीति को समझ गए हैं, इसीलिए दिल्ली में आप-दा के समर्थन में खड़े थे और एकजुट होकर कांग्रेस को उसकी हैसियत भी बता दी, खाता तक नहीं खुला कांग्रेस का।
 

कांग्रेस को परजीवी पार्टी बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अब आजादी के समय उसके कुछ दशकों बाद वाली पार्टी नहीं है। अब यह  परजीवी पार्टी बन गई है और जिसके साथ जाती है उसका भी बंटाधार कर देती है। पीएम ने कहा कि कुछ वर्षों पहले तक इस पार्टी ने एक नया ड्रामा शुरू किया था, हिंदू बनने का ड्रामा। मंदिरों में जाकर माला पहनने का ड्रामा, लेकिन बाद में इसे पता चला कि यह तो भाजपा का क्षेत्र है, इसमें पैर नहीं डाला जा सकता, और फिर मंदिर जाने का कार्यक्रम छोड़ दिया। एक दो वर्षों में ये किसी मंदिर में नजर नहीं आए।

बोले- अच्छे युवा राजनीति में आएं

पीएम बोले हार सफलता असफलता अपनी जगह लेकिन मूर्खता और धूर्तता की राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैनें देश के एक लाख अच्चे युवाओं को राजनीति में आने का न्यौता दिया है। अब देश को विकसित भारत बनाने के लिए बड़े पॉलीटिकल ट्रांसफोर्मेशन की जरूरत है। अच्छे युवाओं के राजनीति में आने से ही यह संभव है नहीं तो मूर्खता और धूर्तता ही देश की राजनीति पर काबिज हो जाएगी।

अर्बन नक्सलवाद का एजेंडा बढ़ाने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर अर्बन नक्सलवाद के एजेंडे को आगे बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप-दा अर्बन नक्सलियों की राजनीति करते हैं और उसी सोच को आगे बढ़ाने में लगे हैं, अराजकता की भाषा बोलते हैं। पीएम ने कहा कि इन लोगों को देश में अपनी सोच का निजाम चाहिए, बस उसी प्रयास में जुटे रहते हैं। इस सोच को खत्म करने का काम देश का युवा ही करेगा। देश को गंभीर पॉलीटिकल ट्रांसफोर्मेशन की जरूरत है।

रिफॉर्म और परफोर्म की गारंटी है भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सत्ता सुख के ल‌िए नहीं बल्कि सेवा भाव के साथ राजनीति करती है। भाजपा दिल्ली में रिफॉर्म और परफोर्म करने की गारंटी है। पीएम ने कहा कि विजय के साथ ही ह‌में यह भी ध्यान रखना की विजय रथ आगे बढ़ने के साथ नम्रता, विवेक और समाज सेवा का भाव और बढ़ना चाहिए। 
Advertisment
Advertisment