/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/MwLrdYu50J1uIp5oWx6k.jpg)
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। दिल्ली के चुनावी दंगल में बिहार के 5 प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो बिहारी नेता, जिन्होंने दिल्ली वालों का दिल जीता है।
दिल्ली चुनाव में जीतने वाले बिहारी नेता
दिल्ली की 5 विधानसभा सीटों पर बिहारी नेताओं ने जीत हासिल की है। अभय वर्मा, डॉ. पकंज कुमार सिंह, चंदन कुमार चौधरी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता है। वहीं अनिल झा और संजीव झा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: जीत के बाद आतिशी का जश्न, डांस का वीडियो वायरल
अभय वर्मा, लक्ष्मी नगर विधानसभा
अभय वर्मा मूलरूप से बिहार के दरभंगा से हैं। वे भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। अभय वर्मा लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के बीबी त्यागी को करीब 11 हजार वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है।
अनिल झा, किराड़ी विधानसभा
अनिल झा मधुबनी के बरहा गांव से हैं। वे किराड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। अनिल झा ने भाजपा के बजरंग शुक्ला को 21 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हराया है। आपको बता दें कि अनिल झा पहले भाजपा में थे, वे 2 बार भाजपा के टिकट पर विधायक भी चुने गए हैं, लेकिन पिछले चुनाव में हार के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।
चंदन कुमार चौधरी, संगम विहार विधानसभा
चंदन कुमार चौधरी बिहार के खगड़िया से हैं। वे संगम विहार विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को मामलूी अंतर से हराकर जीत हासिल की है। उन्होंने महज 344 वोटों से जीत मिली है। बता दें कि चंदन कुमार चौधरी की पत्नी नीलू चौधरी भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: उमंग बजाज सबसे युवा विधायक, भाजपा के करनैल सिंह सबसे अमीर
डॉ. पंकज, विकासपुरी विधानसभा
डॉ. पंकज बक्सर से आते हैं। वे विकासपुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। डॉ. पंकज की जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद खास है, क्योंकि भाजपा पहली बार इस सीट पर जीत हासिल कर पाई है।
संजीव झा, बुराड़ी विधानसभा
संजीव झा दिल्ली की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे बिहार के मधुबनी से हैं। संजीव झा ने बुराड़ी विधानसभा में जीत का चौका लगाया है। उन्होंने चौथी बार जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने जेडीयू के शैलेंद्र कुमार को 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election : दिल्ली में कमल खिलने के ये हैं 10 बड़े कारण
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)