Advertisment

Moradabad के व्यापारियों ने GST और नगर निगम की उत्पीड़न विरोधी नीति को पहुंचाया CM Yogi तक

आखिरकार मजबूर होकर मुरादाबाद के व्यापारी सीधा प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पास आज पहुंच गए। वहां पर उन्होंने नगर निगम के मुखिया से लेकर और जीएसटी महकमे के भ्रष्ट अधिकारियों के बारे में अक्षरस: बताया।

author-image
Anupam Singh
हहही

आज लखनऊ में सीएम योगी से मिलते मुरादाबाद के व्यापारी।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।  पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से नगर निगम और जीएसटी महकमा मुरादाबाद के व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उससे मुरादाबाद के व्यापारी काफी खफा हैं। जब उनकी सुनवाई नगर निगम और जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने नहीं की। तब आखिरकार मजबूर होकर मुरादाबाद के व्यापारी सीधा प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पास आज पहुंच गए। वहां पर उन्होंने नगर निगम के मुखिया से लेकर और जीएसटी महकमे के भ्रष्ट अधिकारियों के बारे में अक्षरस: बताया। साथ में यह भी बताया कि किस तरह से यह दोनों महकमे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों ने सुविधा शुल्क लेने का भी इन पर आरोप लगाया। 

Advertisment

जीएसटी महकमा वसूल रहा है सुविधा शुल्क

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन मुरादाबाद इकाई से जुड़े व्यापारी जब मुख्यमंत्री से मिले तो उन्होंने अपना दुखड़ा सीएम योगी को सुनाया। उन्होंने सीएम को बताया कि मुरादाबाद में जीएसटी की सचल दल इकाइयां भौतिक सत्यापन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही हैं। माल के सारे कागजात उपलब्ध होने पर भी व्यापारियों का उत्पीड़न इसलिए किया जाता है जिससे सुविधा शुल्क मिले। जब सचल दल इकाईयों को सुविधा शुल्क मिल जाता है तब सचलदल के अधिकारी माल को छोड़ देते हैं। वरना कागजों में कमी दिखाकर माल को सील कर देते हैँ। मुरादाबाद के व्यापारियों ने अपनी आत्मरक्षा के लिए सीएम से यह भी कहा कि जिन व्यापारियों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन है और वह लाइसेंस लेना चाहते हैं तो उन्हें भी शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। 

भ्रष्ट हैं नगर निगम के अफसर

Advertisment

मुरादाबाद के व्यापारियों ने नगर निगम में पहले भ्रष्टाचार और उनकी ओर से किया जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के बारे में सीएम को अवगत कराया। व्यापारियों ने नगर निगम के बारे में सीएम को बताया। शहर में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और इसमें नगर निगम के अधिकारी सबसे ज्यादा व्यापारियों को परेशान करते हैं। जबकि उन पर अंकुश लगाने का काम मेयर का भी है। 

यह लोग मिले सीएम से

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया, जिसमें बताया आयुष्मान योजना में जो उम्र 70 वर्ष रखी गई है उसे घटकर 60 वर्ष किया जाए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में उद्योग व्यापार संगठन के महानगर महामंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, अधिवक्ता संदीप गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad से BJP विधायक अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे, बोले मुझ पर चला दो बुलडोजर

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद नवीन मंडी समिति की हड़ताल हुई खत्म,जांच के घेरे में मंडी इंस्पेक्टर और पूर्व सचिव

यह भी पढ़ें: प्रशासन से लड़ने के लिए मंडी के कब्जेदारों ने जुटाये 10 लाख रुपये

Advertisment

यह भी पढ़ें: आढ़ती व्यापारी और मंडी प्रशासन आमने-सामने

latest moradabad news in hindi moradabad hindi samachar moradabad news moradabad news in hindi moradabad news today
Advertisment
Advertisment