Advertisment

रामपुर न्यूजः कांग्रेस ने दबाया भारत का गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों का योगदान: हरीश

अहिल्याबाई की त्रि जन्म शताब्दी पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा आदर्श शासन का प्रतीक बना राजमाता अहिल्याबाई का शासनकाल।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने भारत के पुरातन मंदिरों का जीर्णांद्वार कर धर्म, संस्कृति और न्याय का दीप जलाया। जिस कारण उनका शासनकाल एक आदर्श शासन का प्रतीक बना। लेकिन, कांग्रेस ने उनके व अन्य महापुरूषों योगदान और भारत के गौरवशाली इतिहास को दबाने का कार्य किया। वह बिलासपुर नगर पालिका परिसर में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में बोल रहे थे।
गुरुवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने राजमाता अहिल्याबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत का गौरवशाली इतिहास और महापुरूषों के योगदान को दबाने का निंदनीय कार्य किया। आज भी न जाने कितनी ऐसी महान विभुतियां होंगी, जिनके बारे में देश के लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन, भाजपा के राज में इतिहास के पन्नों में दबे ऐसे महापुरूषों को न सिर्फ निकाला जा रहा है, बल्कि जनता के बीच जाकर यह बताने का कार्य भी किया जा रहा है कि उनका देश को समृद्ध और सशक्त बनाने में क्या योगदान था। कहा कि राजमाता अहिल्याबाई भी ऐसे ही महान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने न सिर्फ अपने शासनकाल में न्याय और सबको सम्मान दिलाया, बल्कि इंदौर राज्य को भी समृद्ध के मार्ग पर चलाया। यही नहीं देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए उन्होंने प्रमुख मंदिरों का जीर्णांद्वार कराने में भी अहम योगदान दिया। आज उन्हीं की वजह देश के नागरिक काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ धाम जैसे मंदिरों के दर्शन कर पाते हैं। कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति उनके जीवन से प्रेरणा ले और राष्ट्रोत्थान में अपना योगदान दें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अंगनलाल, चेतन पारूथी, अनिल मदान, संतोख सिंह खैरा, मधुबाला, राजेश सैनी, आलोक जौहरी, सतपाल जिंदल, अमन वर्मा, निरंजन बंसल, सौरभ सक्सेना, दुष्यंत अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, परमजीत कौर, राजेंद्र गंगवार, कुशल गर्ग, रवि गोयल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल में 12 बेड का वार्ड आरक्षित

Advertisment

Rampur News: टैक्स बार ने की निल टैक्स की रिटर्न फ़ाइल करने वाली पंजीकृत फर्मों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 20 जून को चुनाव का ऐलान

Rampur News: बिजली विभाग की टीम ने 12 घरों से पकड़ी चोरी

Rampur News: जिले की अर्थव्यवस्था सुधारने को 31 सदस्यीय ओटीडी सेल का गठन

Advertisment

Rampur News: रूस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रामपुर रजा लाइब्रेरी की धमक, निदेशक डॉ पुष्कर मिश्र ने दिया व्याख्यान

Rampur News: पंचायत चुनाव में होगी भाजपा की विराट जीत, तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: हरीश

Rampur News: कलेक्ट्रेट परिसर में धूम्रपान करना पड़ा महंगा, 2600 रुपये का जुर्माना

रामपुर न्यूजः प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह का राष्ट्रीय नवाचार सम्मान के लिए चयन

Rampur News: दुकानों के बदले में मिलें नई दुकानें, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में गरजे व्यापारी

Rampur News: इंडस्ट्रीज 5 करोड़ महीने का बिल देती है फिर भी ब्रेकडाउन-ट्रिपिंग झेलते हैं-उद्यमियों ने डायरेक्टर को सुनाईं व्यथा

Advertisment
Advertisment