/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/14/189-2025-09-14-08-23-17.jpeg)
झांसी स्टेडियम में हाकी मैच खेलतीं रामपुर की बालिकाएं। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी की हॉकी में शामिल बालिकाओं ने इतिहास रचा दिया। झांसी में चल रहे अंडर 14 हॉकी स्टेट हॉकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल ने मेरठ मंडल को एक-एक से ड्रा खेल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
मेरठ मंडल की हॉकी टीम बहुत मज़बूत टीम मानी जाती है। शनिवार को तीन क्वाटर में दोनों टीमों ने बराबर खेला। आखिरी क्वाटर में मेरठ को स्ट्रोक मिला जिसमें गोल करने में कामयाब रही। मुरादाबाद मंडल से खेल रही अंतिम क्षणों में फील्ड गोल कर बराबरी पर ला दिया। अब अंतिम लीग मैच अलीगढ़ मंडल से खेला जाएगा। टीम में मशीयत फातिमा नविता और माही ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ज्ञात रहे मंडल की टीम में रामपुर आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी की दस बालिकाएं खेल रही हैं।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: अनाधिकृत रूप से संचालित 7 यात्री वाहन सीज, 4 का चालान
Rampur News: भक्त प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर
Rampur News: जीआईएस सर्वे के बाद नगर निकायों को गृहकर और जलकर से 2095.87 लाख रुपये की होगी वृद्धि
Rampur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 85351 मामलों का निस्तारण