/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/17/12-2025-09-17-23-25-50.jpeg)
गुरुद्वारा श्री भाईजी बाबा में पहुंचे जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और एडीएम प्रशासन डा, नितिन मदान। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। संत भाई जी बाबा की सालाना याद के उपलक्ष में गुरुद्वारा में लगातार चल रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतिम दिन सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मंझी साहिब के स्नान को समय रखा गया। जिसमें दूर दराज एवं आसपास की संगत मंझी साहिब को दूध एवं जल से स्नान करने की सेवा हुई। जिस संगत की मुरादें पूरी होने पर एवं अरदास पूरी होने के लिए मंझी साहिब पर चादरें चढ़ाई गईं।
अरदास उपरांत फल सेब, केले का प्रसाद वितरण किया। सुबह 6:00 से श्री नितनेम एवं श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ हुए। शबद कीर्तन हुआ उसके उपरांत 8:30 से 9:00 बजे तक श्री अखंड पाठ जीकी समाप्ति हुई। समाप्ति उपरांत गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली से आए रागी जत्था भाई प्रेम सिंह बंधु ने शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। सुबह 10:30 अरदास उपरांत ब्रेड छोले के लंगर का वितरण हुआ। दूसरा दीवान सुबह 10:30 बजे आरंभ हुआ जिसमें नाम सिमरन जत्था था एवं हजूरी रागी जत्था भाई कुलविंदर सिंह द्वारा शबद कीर्तन किए। उसके उपरांत गुरु घर के कथा वाचक ग्रंथि विक्रमजीत सिंह द्वारा कथा की गई। होशियारपुर पंजाब से आए रागी जत्था ज्ञानी गुरनेक सिंह चौटाला द्वारा गुरबाणी एवं महापुरुषों पर कथा करते हुए संगत को निहाल किया।
दोपहर 1:30 बजे दोबारा रागी जत्था गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली भाई प्रेम सिंह बंधु द्वारा शब्द कीर्तन किया गया जिसमें काफी संगत जत्थे को सुनने को हाल में उपस्थित रही। इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में जिला अधिकारी रामपुर जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित हुए तथा गुरु महाराज के आगे मत्था टेका एवं कीर्तन सुना। उस के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाहर से आए रागी जत्था एवं कथा वाचक को प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना द्वारा सरोपा शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। दोपहर 3:00 बजे अरदास उपरांत गुरु के अटूट लंगर बांटे गए। कार्यक्रम के अंत में दर्शन सिंह खुराना गुरुद्वारा प्रधान द्वारा आए हुए मेहमानों एवं दूर-दूर से आई संगत का धन्यवाद किया। तथा संत भाई जी बाबा जी के इतिहास पर प्रकाश भी डाला गया। समस्त कार्यक्रम की समाप्ति अपराह्न लगभग 4:30 बजे हुई आज के कार्यक्रम में दर्शन सिंह खुराना के अलावा प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा एवं भूपेंद्र सिंह, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, मेंबर सुरेंद्र सिंह चावला, हरपाल सिंह आहूजा,अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह होरा, राधेश्याम अरोड़ा, हरीश अरोड़ा हरमिंदर लाल अरोड़ा, पपिंदर सिंह ,गुरजीत सिंह माटा, जसमीत सिंह गुलाटी, धनवंत सिंह, संतोख सिंह, रविंद्र सिंह , हरजीत सिंह ; राज सिंह , कंवलजीत सिंह आदि एवं गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा , जगमोहन सिंह निमाना, निरवेर सिंह, गुरुद्वारा खालसा मोहल्ला के प्रधान गुरिंदर सिंह, अवतार सिंह, वेद प्रकाश आहूजा, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/17/233-2025-09-17-23-27-12.jpeg)
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: श्री रामलीला महोत्सव की धूम, वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला में दिखाई भव्य प्रस्तुति
Rampur News: दीवाली से 22 सड़के होंगी दस करोड़ रुपए से चकाचक
Rampur News: देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की कल-कारखाने के औजारों की पूजा अर्चना