/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/565-2025-08-26-21-15-18.jpeg)
विपिन गुप्ता का स्वागत करते व्यापारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुरादाबाद मंडल के मंडल सचिव पद पर विपिन गुप्ता को मनोनीत किया गया। इस खबर को सुनने के बाद लघु उद्योग भारती इकाई रामपुर के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इसके पश्चात लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष दीपक गोयल, जिला सचिव शलभ गोयल, उपाध्यक्ष राजेश गोयल व नितिन गोयल ने शुभकामनाएं दीं एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। मेरठ संभाग अध्यक्ष पवन सिंघल संभाग महासचिव अनुपम गुप्ता व मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष महेश जुनेजा ने फोन पर शुभकामनाएं दी इसके पश्चात श्री विपिन गुप्ता जी ने प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद दिया और पूर्ण निष्ठा के साथ इस दायित्व के प्रति ईमानदार एवं समर्पण रखूंगा। वह इंडस्ट्री के गोथ के लिए जो भी प्रयास होंगे वह प्रदेश व संभाग कार्यकारिणी के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार तक बात पहुंचाने की कोशिश करूंगा।