/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/12/234-2025-08-12-22-49-28.jpeg)
हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। इंसेट में मृतक महिला। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। रामपुर में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। ससुराल से पत्नी को बाइक पर ला रहे पति और बच्चों को बोलेरो ने रौंद दिया। इस दौरान पिता और बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
रामपुर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर से दंपति सहित( जो की महिला की गोद मे थे)दो बच्चों को मारी टक्कर। संजीव कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मिलक अब्बू 32 वर्ष अपनी पत्नी सुमन उम्र 30 वर्ष को अपनी ससुराल जालिफ नगला थाना स्वार लेने गया था। इस दौरान उनके साथ रिया 3 वर्ष और एक बेटा बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की तेज आवाज से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एक्सीडेंट से गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो और बोलेरो में सवार लोगों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को बोलेरो से निकाल कर सुरक्षित किया। बोलेरो सवार शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। बोलेरो सवार लोग उत्तराखंड के महतोष निवासी बताए जा रहे हैं।
थाना अजीम नगर प्रभारी करम सिंह पाल ने बताया कि बोलेरो का चालक फरार हो गया जबकि बोलेरो का टायर फट जाने से दुर्घटना हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति बोलेरो के अंदर सवार को हिरासत में लिया गया है वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है घटना में एक महिला की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: नकली, अधोमानक, नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की रोकथाम को छापेमारी, 4 नमूने जांच को भेजे
Rampur News: टांडा में अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश